Homeराज्यउत्तर प्रदेशKaushambi: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में तेज़ी से कार्यो को पूर्ण करने का...

Kaushambi: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में तेज़ी से कार्यो को पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी सुजीत कुमार (Sujit Kumar) ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जिलाधिकारी ने अकादमिक बिल्डिंग के तहत लेक्चर हाल, लाईब्रेरी व ऑडिटोरियम के निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्ययोजना बनाकर और मैनपॉवर लगाकर निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने प्रशासनिक भवन, गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निर्माण कार्यां की प्रगति के निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी फ्लोर पर एक साथ टाइल्स एवं फिनीशिंग का कार्य कराया जाये। जिससे निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों सकें।

फिनीशिंग के कार्यो में भी तेजी लाने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की विस्तार शाखा की निर्माण कार्यों की प्रगति की निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए और मैनपॉवर लगाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज केके श्रीवास्तव को नियमित पर्यवेक्षण करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने सीएमएस को हॉस्पिटल परिसर की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही निष्प्रयोज्य सामग्रियों को मानक के अनुसार निस्तारित कराने के निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम एवं ईओ मंझनपुर सुनील मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular