Bihar: टीचर पर हुए हमले को लेकर पति, समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज

घायल शिक्षिका का पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

0
5
attack on teacher

बिहार के छपरा में एक शिक्षक की गोलीकांड के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। उफायरिंग में घायल शिक्षिका नमिता कुमारी ने अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। जिसे पूजा कुमारी के नाम से भी जाना जाता है, जो गोलीबारी के दौरान घायल हो गई थी। उन्होंने अपने पति और सास-ससुर समेत चार लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है. पटना के पीएमसीएच में घायल शिक्षिका का इलाज चल रहा है।

उसने पुलिस को दिए अपने फर्द में दावा किया कि वह अपने ससुर चंदेश्वर सिंह, सास मालती देवी, पति मनजीत कुमार सिंह और निवासी अरुण कुमार सिंह के द्वारा साजिश कर उसकी हत्या की नीयत से दो अज्ञात अपराधियों से उन पर गोली चलवाई थी। यह घटना नगरा ओपी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरार टोला स्कूल के कार्यालय में हुई थी।

पुलिस ने फर्द बयान के आधार पर चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दो दिन पूर्व उक्त विद्यालय के कार्यालय में शिक्षिका को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इस हमले में वो घायल हो गई थी। इस संबंध में ओपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक के निर्देशों के अनुसार घायल शिक्षिका के आरोपी ससुर चन्देशर सिंह को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही नामजद व्यक्तियों व दो अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

सीसीटीवी को खंगाल रही है पुलिस

इस बीच, घटना के बाद पुलिस ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय से हो कर जाने वाले रास्ते नगरा, धोबवल और ब्लॉक रोड मुख्य पथ छपरा मशरख पर निकलने वाले रोड के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। इससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की संभावना है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल जारी है।

उधर, शिक्षक संघ ने सारण के आरक्षी अधीक्षक (एसपी) के द्वारा एसआईटी गठित होने पर उम्मीद जताया कि जल्द ही इस गोलीकांड का उद्भेदन (खुलासा) होगा।घायल शिक्षिका नमिता की हालत फिलहाल अस्पताल में स्थिर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here