Homeन्यूज़राजनीतिएमसीडी सदन में हंगामे के बाद भाजपा और आप कार्यकर्ता के खिलाफ...

एमसीडी सदन में हंगामे के बाद भाजपा और आप कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

4 फरवरी को एमसीडी सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान भाजपा और आप कार्यकर्ता आपस में मारपीट करने लगे।

Delhi: दिल्ली के एमसीडी सदन में बीते कई दिनों से लगातार हंगामा चल रहा है। जहां इस मामले को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला दिल्ली के कमला बाजार थाने में दर्ज किया गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों दलों की ओर से शिकायत दी गई थी। 24 फरवरी को एमसीडी सदन में स्टैंडिंग कमेटी के इलेक्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में लड़ने – झगड़ने लगे। जिसके बाद ही दोनो पार्टियों में जमकर हंगामा हुआ। दोनो पार्टियों में जमकर मारपीट भी हुई थी। 24 फरवरी को दोनो पार्टियों में तहलका मचने के बाद सदन की कार्यवाही को बीच में स्थगित कर दिया गया।

दोनो पक्षों ने कराई शिकायत दर्ज

बता दें कि, दिल्ली नगर निगम ( एमसीडी) सदन में पार्षदों के बीच हुई मारपीट को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि, दोनों पक्षों से शिकायतें मिलीं। इनके आधार बनाते हुए यह कार्रवाई हुई।

जमकर हुई दोनो पार्टियों में मारपीट

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय की ओर से शुक्रवार को नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव में एक वोट को अवैध घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई। पार्षद अशोक इस दौरान बेहोश भी हो गए थे। जिसके बाद उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

गौरतलब है कि, इस भयंकर हंगामे के कारण 27 फरवरी तक एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। जहां इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ने एक-दूसरे को दोषी ठहराया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular