ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने राधा कृष्ण मंदिर में फाल्गुन उत्सव मनाया

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने आज शिवाजी चौक पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गीता भवन पर फाल्गुन उत्सव धूम धाम से मनाया।

0
5

रंगो का त्यौहार होली आने वाला है। होली का त्यौहार देशवासी बड़ी ही धूमधाम से मनाते है। वही होली आने से पहले सभी जोरो -शोरो से तैयारियों में भी लग जाते है।
भारतीयों का यह त्यौहार सबसे बड़े त्यौहार में से एक है। वही मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने आज शिवाजी चौक पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गीता भवन पर फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया।

फाल्गुन उत्सव में शामिल सभी महिलाओं ने साथ मिलकर गरबे खेले व गीत गाकर होली मनाई। साथ ही एक- दूसरे को गले लगाकर होली की सभी को बधाईयां भी दी। जहाँ सभी नगर वासियों से निवेदन किया की होली केवल सूखे रंग से ही खेले। ब्राह्मण महिला समाज द्वारा मनाया गया फाल्गुन उत्सव में सारिका पंड्या,दीपिका जोशी, ममता पाठक, ममता पंड्या, अबिज्ञा जोशी, शीतल शर्मा और ज्योति दवे वर्षा पंड्या विष्णु उपाध्याय इस अवसर पर उपस्तिथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here