हरदोई के ख़ुशीराम बगिया के पास एक युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ युवक अपने बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाया।

0
2

Hardoi: कोतवाली शहर के खुशीराम बगिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने अपने बहनोई पर हत्या करने का मामला पुलिस को दर्ज कराया है। दरअसल, कोतवाली शहर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे कोतवाली शहर के राधा नगर निवासी संदीप दीक्षित ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि, विगत 19 फरवरी को वह सांडी चुंगी से बिलग्राम चुंगी जा रहा था।

इसी दौरान खुशीराम बगिया के पास उसकी मोपेड में पीछे से आ रहे एक काले रंग के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसका वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ व गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने दिए गए प्रार्थना पत्र में सवायजपुर के सिंधौल निवासी सुरेंद्र तिवारी पर उसकी हत्या की साजिश रचने का संदेह जताते हुए सीसीटीवी कैमरे आदि चेक करा कर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर चौकी इंचार्ज राधानगर ऋषि कपूर मामले की जांच मर जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here