पुलिस ने शातिर जहरखुरानी गिरोह का भंडाफोड़ कर युवक की हत्या का किया खुलासा

लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर जहरीली दवा देकर युवक को आरोपियों ने मौत के घाट उतारा।

0
5
murder

बीते 15 फरवरी को कार में लखनऊ से युवक को लिफ्ट के बहाने बैठाकर जहरीली दवाओं के अधिक डोज देने से युवक की मौत होने की घटना सामने आयी थी। जहाँ इस घटना को एक्सीडेंट के तौर पर दर्शया गया था, वही उसके सर पर ईट से मारने का निशान भी मिला था। जहाँ उस मृतक का लाश सड़क किनारे मिला था। वहीं इस लाश को देख पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी थी। मृतक के आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद अभियुक्तों ने जहर खुरानी कर कई वारदातों को अंजाम देने को स्वीकार किया था।

पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान 3 ई-रिक्शा, ई-रिक्शा पार्ट्स, नशीली दवाएं व हत्या में प्रयुक्त ईंट को बरामद किया था। जहरखुरानी के 2 सदस्य चोरी के ई-रिक्शा खरीदने वाले खरीदार समेत 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों का एक साथी अभी फरार है , जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here