मेघालय और नगालैंड में आज विधानसभा चुनाव

इस बार अलग राज्य की मांग, भ्रष्टाचार के खात्में सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनता वोट डाल रही है।

0
4

मेघालय (Meghalaya) और नगालैंड (Nagaland) में विधानसभा चुनाव की वोटिंग आज सुबह (27 फरवरी) से ही जारी है। जहाँ वोटिंग बूथ के बाहर लोगो की लम्बी कतार भी लगी हुई है। इस बार अलग राज्य की मांग, भ्रष्टाचार के खात्में सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनता वोट डालने वाली है।

पूर्वोत्तर राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने को लेकर इस बार पूरा जोर लगाए हुए है। वहीं, आज तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में विभानसभा उपचुनाव भी हैं।

बता दे कि, दोनों ही राज्यों (नागालैंड और मेघालय) में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन इस बार मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों पर वोटिंग हो रहा है। नागालैंड और मेघालय दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मेघालय और नगालैंड में वोटिंग का सिलसिला सुबह से है चालू

हर स्टेट में 59 सीटों पर वोट हो रहा है। मेघालय में सोहियांग सीट पर एक उम्मीदवार की निधन के बाद मतदान टाल दिया गया। नगालैंड के अकुलुतो को उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के चुनाव से हटने के बाद पहले ही एक भाजपा विधायक मिल चुका है।

मेघालय की बात करें तो, विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा टारगेट रखकर आगे की तरफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पार्टी से मतभेद के बाद भारतीय जनता पार्टी इसबार अकेले चुनाव लड़ रही है और उसे सीटें बढ़ने की उम्मीद है।

मेघालय में कुल तेरह पार्टियां मैदान में हैं

मेघालय में इस बार बहुकोणीय मुकाबला भी देखने को मिलेगा। यहां बीजेपी, कांग्रेस, कोनराड संगमा की एनपीपी के साथ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की तृणमूल कांग्रेस भी मैदान में है। यहां कुल तेरह पार्टियां मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा (Mukul Sangma) और कई अन्य कांग्रेस विधायकों के तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद अब वह मेघालय में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई है।

मेघालय में इस बार उम्मीदवार अपने नामों से सभी का ध्यान अपनी ओर अट्रैक्ट कर रहे है। इनमें स्वीडन, थाईलैंड, त्रिपुरा, तिब्बत, गोवा और मेघालय, मूनलाइट पैरियट जैसे नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि, कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी (NPP) की पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी पैठ बनाने की महात्वकांक्षा के कारण भी बीजेपी से अनबन हुई है। अब एनपीपी की नजर नगालैंड पर भी है।

विधानसभा चुनाव का नतीजा 2 मार्च को आएगा

नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी अपनी साथी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी बीस सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वही एनडीपीपी चालीस सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि, नगालैंड में एनडीपीपी (NDPP) नेता नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) मुख्यमंत्री हैं।

कांग्रेस और नागा पीपुल्स फ्रंट (Naga People’s Front) 23 व 22 सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। त्रिपुरा (Tripura) मेघालय (Meghalaya) और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव का नतीजा 2 मार्च को आएगा। जहां मेघालय और नगालैंड में आज वोटिंग हो रहा है। वही त्रिपुरा में गत 16 फरवरी को वोटिंग हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here