Homeन्यूज़क्राइमJharkhand: शादी से लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

Jharkhand: शादी से लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

गुमला जिले के देवकी गांव में घाघरा थाने के पास पांच लोगों ने सामूहिक रूप से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने पांचों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार करने के लिए तेजी से कार्रवाई की। गिरफ्तार युवकों में दो नाबालिग हैं।

गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के मुताबिक, लड़की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी के बाद अपने दोस्तों के साथ वापस लोट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में 5 युवक पहुंचे और उसकी सहेली व एक अन्य साथी को डरा धमका कर भगा दिया। पांचों युवक उन्हें एक सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात में 19 वर्षीय नवीन उराव, 19 वर्षीय बिंदेश्वर उरांव, 20 वर्षीय लक्ष्मी उरांव सहित 2 नाबालिग शामिल थे

इधर लड़की की सहेली गांव जाकर लोगों को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पीड़ित जमीन पर बेसुध पड़ी थी और सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

उसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के 2 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया। जबकि शेष को जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular