Homeन्यूज़अंतरराष्ट्रीयफीफा अवार्ड्स 2023: लियोनेल मेस्सी व एलेक्सिया पुटेलस गेट्स ने जीतें फीफा...

फीफा अवार्ड्स 2023: लियोनेल मेस्सी व एलेक्सिया पुटेलस गेट्स ने जीतें फीफा बेस्ट प्लेयर अवार्ड

सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल अवार्ड्स 2023: फीफा विश्व कप के फाइनल के बाद, पीएसजी टीम के साथी अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) और फ्रांस के काइलियन एमबीएपीपीई सोमवार को फीफा अवार्ड्स (FIFA Awards 2023) में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी की दौड़ में सबसे आगे थे। लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने काइलियन को पिछाड़ते हुए बेस्ट मेंस प्लेयर का ताज अपने नाम किया। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा 52 अंक हासिल हुए।

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी पुरस्कार में, इंग्लैंड के बेथ मीड, संयुक्त राज्य अमेरिका के एलेक्स मॉर्गन और स्पेन के एलेक्सिया पुटेलस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। पुटेलस को 50 अंक हासिल हुए।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी को दिसंबर में विश्व कप खिताब के लिए अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद फीफा मेन्स कोच ऑफ द ईयर वोट दिया गया था। महिला कोच पुरस्कार सरीना विगमैन के पास गई, जिन्होंने महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप में इंग्लैंड का नेतृत्व किया। लियोनेल स्कालोनी, कार्लो एंसेलोटी और पेप गार्डियोला को गुरुवार को “बेस्ट मेन्स कोच” पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि सोनिया बोम्पेस्टोर, पिया सुंडेज और सरीना विएगमैन “बेस्ट वूमेन कोच” के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

फीफा अवार्ड्स की प्रक्रिया

फीफा के बेस्ट अवार्ड्स (FIFA Awards 2023) के लिए खिलाड़ियों को वोट के जरिए चुना जाता है। इन पुरस्कारों (FIFA Awards 2023) के लिए फीफा के सदस्य देशों के राष्ट्रीय टीम के कोचों, कप्तानों, मीडिया और फैंस द्वारा वोट किया जाता हैं। इस बार सभी 211 देशों के के राष्ट्रीय टीम के कप्तान और कोच ने 6 पुरस्कारों के लिए वोट डाला। फीफा के बेस्ट मेंस प्लेयर के लिए मेसी (Lionel Messi) के समर्थन में सबसे ज्यादा वोट डाले गए जबकि महिला खिलाड़ियों में एलेक्सिया पुटेलस गेट्स ने बाजी मारी।

फीफा 2023 अवार्ड्स विजेता-

  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी- लियोनेल मेसी
  • सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी- अलेक्सिया पुटेलस
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर- एमिलियानो डिबू मार्टिनेज
  • सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर- मैरी एर्प्स
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच- लियोनेल स्कालोनी
  • सर्वश्रेष्ठ महिला कोच- सरीना विगमैन
  • द बेस्ट पुस्कस अवॉर्ड- मार्सिन ओलेक्सी
  • द बेस्ट फैन अवार्ड- अर्जेंटीना के प्रशंसक
  • द बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड-  लुका लोचशविली
  • विशेष श्रद्धांजलि- पेले
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular