Delhi: शख्स ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

0
delhi

देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने घर में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मां को बचाव करने आई 11 साल की बेटी चाकू लगने से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध पति को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, जाफराबाद के मौजपुर के विजय मोहल्ला की गली नंबर 3 में रहने वाले साजिद (36) ने अपनी पत्नी निशा (32) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए हैं। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी गर्दन, छाती और बाएं हाथ पर चाकू के घाव मिले हैं।

इस दौरान 11 साल की बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की। उसके हाथ पर भी चोट लगी है। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 11 और 7 वर्ष है। जिस समय घटना हुई, उस समय दोनों बेटियां घर पर मौजूद थीं। बेटियों के सामने ही बाप ने उनकी मां को चाकू से गोदकर मार डाला।

पुलिस ने साजिद पुत्र अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कुछ समय पहले तक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। फिलहाल वह बेरोजगार है। हत्या के पीछे की वजह सामने आई है कि साजिद को शक था कि उसकी पत्नी निशा उससे बेवफाई कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here