दिल्ली : म्यांमार की महिला के साथ गैंगरेप, ऑटो चालक पर अगवा करने का आरोप

दिल्ली में एक विदेश मूल की महिला ने आरोप शिकायत दर्ज करवाया है कि उसके साथ 4 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

0
6
gang-raped

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज मोहल्ले में विदेशी मूल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला मूल रूप से म्यांमार की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार महिला का दावा है कि एक ऑटो चालक ने अगवा कर 4 लोगों के साथ मिलकर उसके साथ रात भर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला ने 26 फरवरी को घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले पुलिस गिरफ्त से बच रहे हैं।

महिला ने कहा है कि ऑटो ड्राइवर ने मुंह पर कपड़ा सुंघा कर उसका किडनैप कर लिया था। फिर कमरे में मारपीट कर चार लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला विकासपुरी इलाके की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि इलाज के सिलसिले में वो यहां पति के साथ आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here