Umesh Pal Murder Case के मास्टरमाइंड की सपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर हुई वायरल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

0
74

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान (Sadaqat Khan) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल हो रही तस्वीर में सदाकत खान अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए नज़र आ रहा है। दोनों के साथ में समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता और इलाहाबाद विश्विद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह (Richa Singh) भी पास में खड़ी हुई नज़र आ रही है।

दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो सामने आई है। एक ग्रुप फोटो में वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाता दिखाई दे रहा है।

सदाकत खान (Sadaqat Khan) की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। इसके अलावा सदाकत के भाजपा नेता उदयभान करवरिया के संग एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। 9न्यूज़ हिंदी (9News Hindi) वायरल हो रही इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here