जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

निर्वाचन निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दिए गए निर्देश

0

कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय (District Election Officer Rajesh Kumar Rai) द्वारा उदयन सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में नामित प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामित सभी प्रभारी अधिकारियों/सहायक प्रभारी अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की गाइडलाइन के अनुसार सौंपे गये दायित्यों एवं कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न करायी जाय, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय।

जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer) ने सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट तथा माइक्रो आब्जर्वर को भी नामित करने के निर्देश दियें। उन्हांने कहा कि निर्वाचन से सम्बन्धित सभी टेन्डर समय से कर लिया जाय तथा आवश्यक सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर लिया जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer) ने एआरटीओ को आवश्यकतानुसार वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्हांने सभी उप जिलाधिकारियां, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों से कहा कि 15 फरवरी 2024 तक सभी बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं/कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने बताया कि मतदान कार्मिकों का फीडिंग कार्य लगभग 99 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। शेष कार्मिकों का फीडिंग कार्य आज पूर्ण हों जायेंगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारीगण अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी को मतदान/मतगणना कार्मिक/माइक्रो आब्जर्वर/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 हरवंश सिंह को ई0वी0एम व्यवस्था का प्रभारी तथा उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट को यातायात व्यवस्था/सेक्टर/रूटचार्ट का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं जिला विकास अधिकारी विजय कुमार को सामान्य प्रशिक्षण/ईवीएम प्रशिक्षण का प्रभारी एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राजकुमार को निर्वाचन सामग्री/लेखन सामग्री व्यवस्था का प्रभारी तथा अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा को मॉडल कोड ऑफ कन्डक्ट एवं एमसीसी वाइलेशन का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनय कुमार प्रजापति को निर्वाचन व्यय लेखा का प्रभारी एवं अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 हरवंश सिंह प्रेक्षक व्यवस्था का प्रभारी तथा अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा को लॉ एण्ड आर्डर सिक्योरिटी प्लॉन का प्रभारी नामित किया गया है।

अधिशासी अभियंता जल निगम जयपाल सिंह व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राजकुमार को बैलेट पेपर व्यवस्था का प्रभारी तथा जिला सूचना अधिकारी रवि कुमार जायसवाल को मीडिया एवं पेड न्यूज एमसीएमसी का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव को आईटी कम्प्यूटराइजेशन व्यवस्था का प्रभारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को स्वीप का प्रभारी तथा अधिशासी अभियंता सिचाई जगदीश लाल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता को हेल्प लाइन/शिकायत निस्तारण कन्ट्रोल रूम का प्रभारी नामित किया गया है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव को एसएमएस मॉनीटरिंग एण्ड कम्यूनिकेशन प्लॉन/ डैशबोर्ड का प्रभारी तथा बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राजकुमार को पोस्टल बैलेट पेपर व्यवस्था का प्रभारी एवं उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह को निर्वाचन योजना बुकलेट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेण्ट प्लॉन व सांख्यकीय सूचना का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार को चिकित्सा व्यवस्था का प्रभारी तथा उपायुक्त रोजगार मनोज कुमार वर्मा व जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी को वीडियोग्राफी व्यवस्था एवं जिला विकास अधिकारी विजय कुमार को वेब कास्टिंग एवं सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। पीडी डीआरडीए मनोज कुमार वर्मा एवं जिला विकास अधिकारी विजय कुमार को सुनिश्चित मूलभूत सुविधा व्यवस्था का प्रभारी तथा अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा को बल्नरेबिल एवं क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन चिन्हीकरण का प्रभारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा को पर्सन विथ डिसबिलिटी का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के उप जिलाधिकारी/(निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को निर्वाचक नामावली की कार्यप्रतियॉ तैयार करने का प्रभारी एवं जिला विकास अधिकारी विजय कुमार को सफाई, पेयजल व श्रमिक व्यवस्था का अधिकारी नामित किया गया है। अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 हरवंश सिंह व अधिशासी अभियंता विद्युत अंकित कुमार को टेन्ट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था का प्रभारी तथा अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 श्री हरवंश सिंह को स्ट्रॉग रूम व्यवस्था का प्रभारी एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई जगदीश लाल को सी-विजिल का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया हैं। असिस्टेन्ट कमिश्नर व्यापार कर योगेश बोहारे को टेलिविजन व्यवस्था का प्रभारी तथा जिलापूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी को खान-पान व्यवस्था का प्रभारी एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचक नामावली की सत्यापित प्रति जारी करने का प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here