DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत पंचतत्व में हुए विलीन

वह चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे, वहीं पर 71 साल की उम्र में आज उनका निधन हो गया।

0

अभिनेता से नेता बने DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत (Vijayakanth) का तमिलनाडु में निधन हो गया। DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत (Vijayakanth) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे, वहीं पर 71 साल की उम्र में आज उनका निधन हो गया।

एमआईओटी इंटरनेशनल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘निमोनिया होने के बाद विजयकांत (Vijayakanth) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ की हर संभव कोशिश के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका। आज यानि 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here