दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में भूकम्प से कांपी धरती

भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इसमें पहले 2:25 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.6 रही।

0

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए है। मंगलवार दोपहर 14:25 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इसमें पहले 2:25 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.6 रही। इसके करीब आधे घंटे के भीतर ही दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.2 रही। इस भूकंप का कंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर था और इस कारण इसके झटके काफी तेज और दूर तक महसूस किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here