गुजरात से लेकर तमिलनाडु तक भूकम्प से कांपी धरती

गुजरात से कुछ ही घंटे पहले तमिलनाडु में भी आज सुबह 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

0

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9 बजे कच्छ में भूकम्प आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। बता दें कि गुजरात से कुछ ही घंटे पहले तमिलनाडु में भी आज सुबह 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया। भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘8 दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था।’

हालांकि भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सुबह-सुबह झटके महसूस होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बन गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here