सिद्धार्थनगर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-ए-मिलाद

0

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व (Eid-e-Milad) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में डुमरियागंज (Dumariyaganj) में जुलूस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुशी का इज़हार किया है। जगह जगह स्टाल लगाकर लोगों ने जुलूस में शामिल होने आए लोगों को पानी व नास्ते भी बाँटे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दी।

आपको बता दें कि जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व (Eid-e-Milad) मुस्लिमों के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब (Hazrat Mohammad Sahib) के यौमे विलादत के मौके पर मनाया जाता है। वहीं इसको लेकर सदर गरीब नवाज मौलाना, मक़सूद अकरम व हाफिज अरबाब फारूकी ने बताया कि ये पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास है। 12 रवि अव्वल के दिन हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत का दिन है। इस दिन हम ईद की शक्ल में खुशियां मनाते हैं। आज का दिन रहमत व बरकत वाला दिन है। इसलिए हम लोग आज के दिन जुलूस भी निकालते है। जुलूस निकाल कर पूरी दुनिया को अमनो अमान का पैगाम देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here