Ujjain Rape Case: आरोपियों की अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, पूरे देश में आक्रोश

लड़की की मदद एक आश्रम के पुजारी ने की, जिसने बताया कि वह बेहद बुरी अवस्‍था में थी और बहुत डरी हुई थी।

0

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भयावह दृश्य ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, जिसमें एक 12 वर्षीय किशोरी दुष्‍कर्म के बाद अर्धनग्न अवस्‍था में मदद के लिए घर-घर जा रही थी। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, लेकिन 72 घंटे बाद इस मामले में जो तथ्‍य सामने आए हैं, वो पुलिस के बयान मेल नहीं खाते हैं। वहीं, पुलिस अभी तक अपराधी का पता लगाने में कोई सफलता नहीं मिली है। इस लड़की की मदद एक आश्रम के पुजारी ने की, जिसने बताया कि वह बेहद बुरी अवस्‍था में थी और बहुत डरी हुई थी।

उज्‍जैन दुष्‍कर्म मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद कल एक ऑटो-रिक्शा चालक से पूछताछ की गई। जहां किशोर को मदद मांगते हुए देखा गया था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें ऑटो-रिक्शा में खून के धब्बे मिले, लेकिन ड्राइवर को अपराध से जोड़ने वाला कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने कहा है कि वे अभी भी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और अधिक जानकारी के लिए परिस्थितिजन्य साक्ष्य देख रहे हैं।

उज्जैन के पुलिस प्रमुख सचिन शर्मा ने कल कहा कि लड़की अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है। उन्होंने कहा था कि उसके उच्चारण से पता चलता है कि वह लगभग 850 किमी दूर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से है। हालांकि, एफआईआर में उसका नाम और उसके पिता का नाम बताया गया है। अब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि लड़की मध्य प्रदेश के एक जिले की रहने वाली है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है और अपने दादा और बड़े भाई के साथ रहती है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वह रविवार को लापता हो गई थी और उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।’

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराएं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के कड़े प्रावधान लागू किए गए थे। यह एफआईआर सोमवार को दर्ज की गई।

ताजा जानकारी के मुताबिक, लड़की मध्य प्रदेश के एक जिले की है, जो उज्जैन से 700 किमी से ज्यादा दूर है, जहां से वह मिली थी। उज्जैन पुलिस प्रमुख सचिन शर्मा ने कहा कि वह रविवार दोपहर को घर से निकली थी। सचिन शर्मा ने कहा, वह रविवार दोपहर को उज्जैन के लिए रवाना हुई। अपने गृह जिले से उज्जैन की यात्रा का समय लगभग 12 घंटे है और इस घटना की सूचना अगली सुबह दी गई। उज्जैन पहुंचने के बाद, वह सड़कों पर घूम रही थी।

पुलिस जांच के दौरान जो नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उसमें लड़की को उज्जैन के पास घूमते हुए देखा जा सकता है। उसने स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखी है। फुटेज में एक जगह सुबह 3 बजे के समय वह स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई देती है। लेकिन कुछ घंटों बाद, उसे सीसीटीवी में अर्धनग्न देखा गया, जिससे पता चलता है कि अपराध सोमवार तड़के हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here