बाँदा: टेंपो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो की मौत व दो घायल

टेंपो सड़क के किनारे तालाब पर पलटा।

0

उत्तर प्रदेश: बाँदा जनपद (Banda) के बबेरू कस्बे के औरंगाबाद में बबेरू से कायल गांव जा रही टेंपो को सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे तालाब पर पलट गई। टेंपो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बाँदा जिले (Banda) के बबेरू कस्बे के ओरन रोड गैस एजेंसी के पास का है। जहां बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे बबेरू से एक टेंपो में सवार होकर चार लोग फफूंदी व कायल गांव जा रहे थे। तभी गैस एजेंसी तालाब के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो सड़क के किनारे तालाब पर पलट गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के द्वारा टेंपो में दबे लोगों को बाहर निकाला, जिसमें टेंपो चालक गंगाराम पुत्र केदार मौर्य, उम्र करीब 36 वर्ष व रामकिशोर पुत्र दशरथ मौर्य, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी दोनों कायल थाना बबेरू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिनको एंबुलेंस की सहायता से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मौत की खबर सुनकर मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु बाँदा (Banda) मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में कर लिया। पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here