अलग-अलग स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सिद्धार्थनगर में सनसनी

0

सिद्धार्थनगर जनपद (Siddharthnagar) मे तीन किलोमीटर के अंदर अलग-अलग स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं लोगों में भय का माहौल है। देखते ही देखते दोनों स्थानों पर लोगों का जमावड़ा लग गया। वही दो शव मिलने से पुलिस ने भी काफी तत्परता दिखा,ई जहाँ दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पूरा मामला सिद्धार्थनगर जनपद (Siddharthnagar) के गोल्हौरा थाना क्षेत्र का हैं। आपको बताते चले कि बड़हर घाट और गोनहा ताल के सिवान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला, वही शव का पंचनामा हो रहा था। तभी सूचना मिली कि जिगनिहवा चौराहे पर एक मकान में शटर के अंदर दुर्गन्ध आ रही हैं। वही सीओ की उपस्थिति मे शटर उठाया गया तो वहां संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। थाना अध्यक्ष ने शव को बारीकियों से देखा। उसके बाद मौके पर फॉरेन्सिक टीम पहुंची। दोनों डेड बॉडी का पंचनामा करा कर कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा।

वहीं सीओ इटावा जयराम ने बताया कि एक सिवान में डेड बॉडी मिली है वहीं। सूचना मिली कि जिगनीहवा चौराहे पर एक मकान में शटर के अंदर से बदबू आ रही है। मौके पर हम लोग पहुंच कर शटर को उठाए। वहां एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। मौके पर फॉरेन्सिक टीम ने पंचनामा करा कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here