Kaushambi: आकाशीय बिजली गिरने से तीन रेलवे कर्मचारी झुलसे

0
Kaushambi

Kaushambi: कोखराज थाना (Kokhraj police station) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुजातपुर रेलवे स्टेशन (Sujatpur railway station) के पश्चिमी छोर के पास खंभा नंबर 873 के पास रेलवे के 28 नंबर गैंग के कर्मचारी काम कर रहे थे। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे पानी बरसने लगा, जिससे काम कर रहे कर्मचारी पानी से बचने के लिए पन्नी ओढ़कर रेलवे लाइन के किनारे खड़े महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गए। अचानक गिरी आकाशीय बिजली से तीन रेलवे कर्मचारी झुलस गए, जिसमें जीत नारायण जगदीशपुर जनपद भदोही, राहुल कुमार व दुर्गा प्रसाद पीपरकुंडी थाना करारी के शामिल है। अचानक हुई घटना से आनन फानन में तीनों झुलसे कर्मचारियों को जिला अस्पताल मंझनपुर (Manjhanpur) भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला रेलवे अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। पीडबल्यूआई बी एस पांडेय ने बताया कि तीनों का इलाज रेलवे अस्पताल प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here