एटा: घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने पर तीन गिरफ्तार

0

यूपी की एटा (Etah) पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर आरोप लगा है कि उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और युवती से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

छेड़छाड़ के मामले में प्रधान के बेटे पर कार्रवाई

एटा (Etah) जिले में एक नाबालिक लड़की के घर में घुसकर छेड़छाड़ और उसके परिवार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के बेटे और अन्य दो साथियों के साथ उसको गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। बताते चलें कि मामला कोतवाली इलाके के शिवगंज का है। यहां पर ग्राम प्रधान का बेटा अपने दो अन्य साथियों के साथ में नाबालिक लड़की के घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपनिरीक्षक ने मामले की दी जानकारी

पकड़े गए आरोपियों के मामले उपनिरीक्षक नीता माहेश्वरी ने बताया कि बीते दिन शिवपुरी निवासी गौरी गुप्ता ने ग्राम भगीपुर प्रधान प्रतिनिधि अमर लोधी तथा उसके आधा दर्जन साथियों के द्वारा घर में घुसकर उसकी पुत्री से छेड़खानी, अभद्रता कर हत्या का प्रयास करने एवं परिजनों से मारपीट किए जाने की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी । 

पुलिस द्वारा घटना का मुकदमा धारा147,149,323,452,354,506,307 तथा 7/8 पोस्को एक्ट में दर्ज कर अमर लोधी पुत्र रामकिशन, नितिन गुप्ता पुत्र बंटी ,कबीर गोस्वामी पुत्र राजू गोस्वामी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार करते हुए उनको जेल भेजने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here