इटावा: 2 दिन के अंदर पुलिस ने हत्या का कर दिया खुलासा

0
Etawah

यूपी के इटावा (Etawah) मे पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए आरोपी ने गुस्से में आकर अपने दोस्त की कर दी थी हत्या।

सगाई के कार्यक्रम में शिरकत करने आया था मामा

इटावा (Etawah) जिले में पुलिस ने 48 घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनिल नाम का व्यक्ति अपनी भांजी की इंगेजमेंट के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। यहां देर रात चले इंगेजमेंट के कार्यक्रम के बाद अनिल की किसी ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई थी तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था और 48 घंटे में हत्या का खुलासा भी कर दिया।

गुस्से में आकर ईंट से कुचलकर कर दी गई थी हत्या

पुलिस के द्वारा 48 घंटे में हत्या का खुलासा किए जाने के मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी बकेवर पुलिस को 2 दिन पहले एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसके चेहरे पर ईंट से कई बार हमला किया गया था। इस मामले को हमारी पुलिस गंभीरता के साथ ले रही थी तभी पुलिस को पता चला कि अनिल के साथ में उस रात राहुल नाम के दोस्त से उसकी कहा सुनी हो गई थी और इसी के बाद गुस्से में आकर राहुल ने अनिल के ऊपर ईंट से हमला कर दिया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसको पुलिस ने 48 घंटे में खोज निकाला और जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here