इटावा: सपा प्रत्याशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बोले- लोकतंत्र को पचाने के लिए बनाया गया इंडिया गठबंधन

0
Etawah Jitendra Dohare

यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने इंडिया गठबंधन के लोगों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया गया।

यूपी में इंडिया गठबंधन जीतने जा रहा 70 सीटे

इटावा (Etawah) जिले में इंडिया गठबंधन की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी लोग मौके पर मौजूद रहे। यहां समाजवादी पार्टी के द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए जितेंद्र दौहरे ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को इंडिया गठबंधन इसलिए बनाना पड़ा क्योंकि बीजेपी के लोग लोकतंत्र संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। वहीं लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कम से कम हम लोग 70 सीटें जीतने जा रहे हैं। हमारा इंडिया गठबंधन काफी मजबूत है और मजबूती के साथ यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा और इटावा से हम जीत कर आएंगे।

लोकसभा सीट पर होगी बंपर जीत

लोकसभा चुनाव को लेकर इटावा में एक तरफ भाजपा अपना जीत का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी भी अपना जीत का दावा करते हुए ढाई लाख वोटो से जीत की बात कह रहे हैं। सपा के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने कहा है कि इस वक्त देश प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार ने जो भी वादे किए थे आज तक पूरे वादे नहीं किए हैं। जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से जनता काफी परेशान है। आपकी बार जनता ने पूरा मन बना लिया है कि वह बीजेपी को सत्ता से बाहर निकाल फेंकेगी। वहीं सपा प्रत्याशी ने दावा करते हुए कहा है कि अबकी बार भाजपा प्रत्याशी को ढाई लाख वोटो से हराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here