इटावा: सोशल मीडिया पर तमंचा दिखाना लड़कों को पड़ा महंगा, पुलिस ने एक को पकड़ा

0
Etawah Shredded challan of the car

यूपी के इटावा (Etawah) में दो लड़कों के द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें वह तमंचा दिखा रहे थे जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिए जबकि दूसरा लड़का अभी भी फरार है।

अवैध तमंचे के साथ वायरल किया था वीडियो 

इटावा (Etawah) जिले में आपराधिक मामलों पर पुलिस अंकुश लगाने का काम कर रही है। जो लोग कानून को हाथ में लेने का काम कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल तक पहुंचाने का काम कर रही है। वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चले कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जिसमें दो लड़के अवैध तमंचे के साथ दिखाई दिए थे। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। वहीं भाई पुलिस को जानकारी मिली कि अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में अभियुक्त पैरामेडिकल तिराहे के पास में खड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां से अभियुक्त मनजीत कुमार को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने वायरल वीडियो को लेकर दी जानकारी

अवैध तमंचे के साथ वायरल हुए वीडियो के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें तमंचे के साथ दो लड़के दिखाई दिए थे। इस मामले में हमारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम कर लिया जबकि दूसरा अभियुक्त अभी भी फरार है। उसको पकड़ने के लिए टीम को गठित कर दिया गया है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव को लेकर इटावा में पुलिस प्रशासन का कड़ा पहरा देखने को मिल रहा है और किसी भी तरीके से जनपद का माहौल खराब ना हो शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो सके जिसको लेकर पुलिस प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here