बसपा छोड़ दानिश अली ने थामा कांग्रेस का हाथ

यूपी के अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

0

जैसे -जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा, वैसे -वैसे नेताओ का दलबदल का सिलसिला भी लगातार जा रही है। जहाँ आज यूपी के अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली में पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में शामिल कराया। दानिश अली (Danish Ali) को कांग्रेस अमरोहा से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

वहीं, बीजेपी नेता लाल सिंह आज यानि बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लाल सिंह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here