आजमगढ़: अधूरे हाईवे पर वसूला जा रहा टोल टैक्स, लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0

यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे फोर लाइन पर टोल टैक्स टीम के द्वारा रुपए वसूले जाने को लेकर लोग नाराज हो गए और उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए टोल टैक्स न लेने की अपील की।

टोल टैक्स को लेकर सामाजिक संगठन ने डीएम से की मुलाकात

आजमगढ़ (Azamgarh) से होकर वाराणसी (Varanasi) जाने वाली फोर लेन अभी निर्माणाधीन होने के बावजूद टोल लिये जाने को लेकर प्रयास सामाजिक संगठन ने डीएम को एक शिकायती पत्रक सौंपा। मांग किया जबतक आजमगढ़ से होकर वाराणसी जाने वाली फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो जाता टोल लेना बंद किया जाय। क्योंकि जब तक पूरा काम हाईवे का नहीं होता है तो हम लोग तोल नहीं दे सकते हैं। 

टोल टैक्स को लेकर लोगों ने कहीं अपनी बात

राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि आजमगढ़ से होकर वाराणसी जाने वाली फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 जो कि अभी निर्माणाणीन है और पूरी तरह से चालू हालत में नही है और उक्त राजमार्ग संख्या 28 पर कार्य अभी भी चल रहा है, कई स्थानो पर तो राजमार्ग पर चढ़ने अथवा उससे उतरने के लिए सब-वे का भी कार्य पूरा नहीं हुआ है और मुख्य राजमार्ग पर भी कार्य अधूरा है और जगह जगह परिवर्तित मार्ग है तथा न ही किसी प्रकार की लोकोपयोगी सुविधा का कार्य पूर्ण हुआ है। उक्त राजमार्ग का न तो लोकार्पण हुआ है और न ही पूरी तरह से बन कर तैयार है जगह-जगह चौराहे, कासिंग, डिवाईडर तथा पशुओ आदि से सुरक्षा के लिए लगाये जा रहे साईड बैरिकेट आदि अनेक प्रकार के जन सुरक्षा एवं सुविधा के कार्य अधूरे एवं बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here