इटावा: सांसद ने जिस सड़क का किया था उद्घाटन, कुछ दिन बाद सड़क हुई धराशाई

0

यूपी के इटावा (Etawah) मे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया ने जिस सड़क का 20 दिन पहले उद्घाटन किया था आज वही सड़क जर्जर हालत में हो गई है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा काटा और सड़क को दोबारा बनवाने की मांग की।

खराब सड़क को देखकर ग्रामीणों में दिखी नाराजगी

इटावा (Etawah) में एक खराब सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी है। लोगों का गुस्सा इस कदर देखने को मिला कि लोगों ने सांसद के नाम का लोकार्पण की पटिया को तोड़ दिया और अपना विरोध व्यक्त किया। बताते चलें कि यहां से 20 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया भरथना विधानसभा क्षेत्र के कुसगंवा अहिरान मे एक सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा था कि जनपद में जर्जर पड़ी सड़कों को बनवाने का काम किया जा रहा है। वहीं सड़क का उद्घाटन किए जाने के बाद लोगों में खुशी देखने को मिली थी लेकिन उनकी खुशी कुछ दिन में नाराजगी में तब्दील हो गई। जब ग्रामीण सड़क से गुजरे तो देखा कि जो सड़क कुछ दिन पहले बनकर तैयार हुई थी वह पहले से ज्यादा खराब हो गई है। खराब सड़क से जब कोई गुजर रहा है तो उसके एक पैर से बनाई गई सड़क की गिट्टीयां हट रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसमें घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया गया जिसकी वजह से सड़क की हालत खराब हो गई है।

सांसद ने कहा दोबारा बनवाई जाएगी सड़क

लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया से मिडिया से बातचीत करते हुए पूछा कि कुछ दिन पहले एक सड़क का निर्माण कराया गया था और वह खराब हो गई है तो उन्होंने पूरे मामले को लेकर कहा है कि जो सड़क खराब हुई उसको ठेकेदार के द्वारा दोबारा से बनवाने का काम किया जाएगा। इस पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसमें अच्छा मटेरियल लगाया जाता तो आज सड़क की हालत खराब नहीं होती। बताते चलें कि सड़क को बनवाने के लिए लाखों रुपए खर्च हुए थे और उसके बाद सड़क बनाकर तैयार हुई थी लेकिन कुछ ही दिन में सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग आप उस पर से गुजरने में काफ़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here