एंटी करप्शन टीम ने चकबन्दी विभाग के चतुर्थ कर्मचारी को 2.5 लाख रपये के साथ किया गिरफ्तार

0
Anti corruption team

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एंटी करप्शन टीम (Anti corruption team) ने चकबन्दी विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश राय को 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।चकबंदी वीभाग के CO पर भी FIR दर्ज की गयी है। CO ललित कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि परिवारिक वाढ में CO चबन्धी ने लाख रुपये की मांग की थी। एन्टीकरप्सन टीम (Anti corruption team) से शिकायत के बाद आज सदर कोतवाली से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एंटी करप्शन टीम (Anti corruption team) आजमगढ़ को बलिया न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर बलिया में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रिश्वत के 2,50,000/- (ढाई लाख रुपया) लेते हुए राजेश कुमार राय पुत्र उदयनारायन राय को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। राजेश सहायक चकबन्दी अधिकारी, सिकन्दरपुर के कार्यालय में सम्प्रति चतर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीम नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। गिरफ्तार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बयानों के अनुसार उक्त घटना में ललित कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी सदर बलिया सिकन्दरपुर के विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here