मशहूर अभिनेता थलापति विजय ने रखा राजनीती की दुनिया में कदम

0
Thalapathy Vijay

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता थलापति विजय अब राजनीति में अपना कदम रख दिया है। एक्टर की राजनीति में दमदार एंट्री हो गई है। फिल्मों से राजनीति का सफर थलापति विजय ने शुरू कर दिया है। ऐसे में थलापति विजय के लिए ये पूरी तरह से एक नया आगाज होने वाला है। थलापति विजय ने किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं ज्वाइन किया है, बल्कि उन्होंने खुद अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाई है। राजनीति में आने के साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का भी ऐलाम कर दिया है।

एक्टर विजय की इस नई पार्टी का नाम तमिल वेट्री कषगम है। पार्टी ने आज ये भी स्पष्ट कर दिया इस साल लोकसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी भाग नहीं लेगी। पार्टी का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करना है। इस साल के लोकसभा चुनाव में पार्टी किसी भी दल का समर्थन नहीं करेगी। ये भी स्पष्ट कर दिया गया है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। रजनीकांत और कमल हासन के बाद विजय के सबसे ज्यादा चाहने वाले हैं।

एक्टर विजय ने कुछ समय पहले ही राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। अपने फैंस क्लब के जरिए तमिलनाडु में एक्टर विजय पिछले कुछ अरसे से एक्टिव तरीके से समाज सेवा के काम में सक्रिय भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here