हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद, चंपई सोरेन होंगे झारखण्ड के अगले CM

0
Champai Soren next CM of Jharkhand

हेमंत सोरेन की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार देर शाम चंपई सोरेन को शपथ लेने के लिए आमंत्रित करा है आपको बता दे झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेता चंपई सोरेन आज झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे जिसके बाद चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

जाने कोन बनेगा, डिप्टी CM

जानकारी के मुताबिक बसंत सोरेन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम को डिप्टी सीएम के पद रहेंगे, जानकारी के मुताबिक विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का यह कदम चंपई सोरेन के गुरुवार को उनसे मुलाकात के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने की अपील की थी।

चंपई सोरेन ने राज्यपाल को पत्र लिख की थी अपील

चंपई सोरेन ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, “झारखंड में 18 घंटे से कोई सरकार नहीं है और भ्रम की स्थिति है। हम उम्मीद करते हैं कि संवैधानिक प्रमुख होने के नाते आप जल्द ही एक लोकप्रिय सरकार के गठन के लिए कदम उठाएंगे। राज्यपाल के फैसले में देरी और संख्या बल में मामूली अंतर के बाद जेएमएम गठबंधन को टूट का डर सता रहा है। जिसकी वजह से उन्होंने अपने विधायकों को हैदराबाद भेजने की कोशिश की लेकिन जेएमएम का विधायकों को भेजने का प्लान खराब मौसम की वजह से सफल नहीं हो सका क्योकि तेलंगाना जाने वाला विमान उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद देर शाम विधायकों को शहर के एक सरकारी गेस्ट हाउस में ले जाया गया और कुछ ही देर बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का चंपई सोरेन को फोन आया।

जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के 47 विधायक हैं, और बहुमत का आंकड़ा 41 है। फिलहाल 43 विधायक चंपई सोरेन का समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी के पास 25 विधायक हैं और आजसू यानी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के पास तीन विधायक हैं। बाकी सीटें एनसीपी और एक वामपंथी दल के बीच बंटी हुई हैं, वहीं 3 विधायक निर्दलीय विधायक हैं। बहुमत के कम आंकड़े ने JMM गठबंधन में चिंता पैदा कर दी है। जबकि बुधवार को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले से ही नेता इस बात पर जोर दे रहे थे कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल है।

चंपई सोरेन ने कहा की

चंपई सोरेन ने कहा, “हमने अपने समर्थन में 43 विधायकों के साथ रिपोर्ट सौंप दी है। उम्मीद है कि संख्याबल 46-47 तक पहुंच जाएगी, इसलिए कोई समस्या नहीं हैम। हमारा ‘गठबंधन’ बहुत मजबूत है। राज्यपाल को चंपई सोरेन का समर्थन करने वाले विधायकों का 49 सेकंड का एक रोल-कॉल वीडियो भी दिखाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here