पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 साल की आयु में निधन

1
44

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) का रविवार की सुबह देहांत हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके केशरी नाथ ने 88 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने दुनिया को कहा अलविदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने प्रयागराज स्थित अपने घर पर आज यानि रविवार 8 जनवरी की सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली है। 88 वर्ष के केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत काफी दिनो से खराब चल रही थी, जहा आज की सुबह उनकी निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सांस लेने की समस्या के साथ ही हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां वो आईसीयू में भर्ती थे। उनके बेटे नीरज त्रिपाठी ने उनके निधन होने की जानकारी दी है।

बता दें कि, शनिवार को दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ने के बाद उन्हे डॉक्टरों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन उससे पहले ही आज सुबह पांच बजे उनका निधन हो गया। वहीं, उनके निधन की खबर सुनने के बाद कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “केशरी नाथ त्रिपाठी का सम्मान उनकी सेवा और बुद्धिमत्ता के लिए होता था। वह संवैधानिक मामलों के जानकार थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभाई और प्रदेश में विकास की दिशा में कड़ी मेहनत की। उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति”।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताते हुए कहा कि, “केशरीनाथ त्रिपाठी एक सीनियर और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमो, परंपराओं व विधियों के गहरे जानकर थे। उनके देहांत से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। सीएम ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की दुआ करते हुए शोक व्यक्त की है।” इनके अलावा अन्य नेताओं ने भी उनके निधन की खबर सुनकर दुख जताया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here