पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है| दिवंगत मंत्री शरद यादव 75 साल के थे। शरद यादव कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके थे।
शरद यादव (Sharad Yadav) ने 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था। मार्च 2020 में उन्होंने लालू यादव के संगठन राजद में विलय कर लिया। उन्होंने कहा था कि एकजुट विपक्ष की तरफ पहला कदम था।
वहीं, उनके निधन की खबर आने के बाद राजीनीतिक गलियारों में शोक का मातम छाया हुआ है| उनके देहांत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, “शरद यादव के निधन से बहुत दुख हुआ।
अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”
मल्लिकार्जुन ने दुख जताया है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दुःख जताया और कहा कि, “देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव (Sharad Yadav) के निधन से दुःखी हूं। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर उन्होंने समानता की राजनीति को मजबूत किया।
उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएं।” कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्ववीट किया गया, “JDU के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव (Sharad Yadav) का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।”
लालू यादव ने वीडियो साझा कर दुख व्यक्त किया
लालू यादव ने सिंगापुर से वीडियो जारी कर शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है| अभी सिंगापुर में रात्रि के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था, समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। इनके अलावा अन्य नेताओ ने भी शरद यादव के देहांत की खबर सुन दुख जताया है|
राहुल गाँधी ने ट्वीट कर दुःख जताया
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे| मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है| उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं| देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा|’




















[…] चौधरी संतोख सिंह (Santokh Singh Choudhary) का आज निधन हो गया है। संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Choudhary) […]