पूर्व मेयर Datta Dalvi को महाराष्ट्र पुलिस ने किया अरेस्ट

दत्ता दलवी के खिलाफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की वजह से मामला दर्ज किया गया है।

0

पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता दत्ता दलवी (Datta Dalvi) को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये जानकारी भांडुप पुलिस ने दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिवसेना नेता संजय राउत अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।

दत्ता दलवी के खिलाफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की वजह से मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ मुंबई के भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

जाने क्या है पूरा मामला?

भांडुप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भांडुप स्टेशन के पास उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से सभा का आयोजन किया गया था और उस सभा में दत्ता दलवी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे गुट के विभाग प्रमुख के तरफ से दत्ता दलवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here