आजमगढ़: 55 वर्षीय अधेड़ को रोड क्रॉस करते हुए तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर

1 वर्षीय बालक हुआ घायल, परिवार में मचा कोहराम।

0

Uttar Pradesh: आजमगढ़ (Azamgarh) के दीदारगंज थाना क्षेत्र (Didarganj police station) के मार्टिनगंज (Martinganj) बाजार में 55 वर्षीय ध्रुव गौड अपने पोते को लेकर रोड पार करने की तैयारी में था कि बुलेट सवार तेज रफ्तार कार ने टककर मार दी। बुलेट की टक्कर से ध्रुव गौड बुरी तरह से जख्मी हो गया, वही गोद में लिए 1 वर्षीय पोते को लेकर वह सड़क पर दूर जाकर गिरा। आनन फानन में परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज ले गये। डॉक्टर ने उन्हें वहां से रेफर कर दिया, जहां से अंतर्जनपदीय जौनपुर के लिए रवाना हुई। जहां डॉक्टरों ने हालात देखकर मृत घोषित कर दिया। एक वर्षीय पोता जिसका घायल अवस्था में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देखा जाए तो वाहन चालक की गति बहुत तेज थी। बाजार में इतनी तेज गति से बाइक चलाना खतरे से खाली नहीं है। परिजनों का कहना है कि दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बाजारवासियों का कहना है कि व्यवस्था की जाए जिससे वाहनो की गति थोड़ी धीमी हो सके। वाहनों पर अंकुश लग सके। पुलिस भी यातायात नियमों को लगाने में सफल दिखाई नही दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here