Homeन्यूज़कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा पर हमला

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा पर हमला

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसी से सीधे तौर पर केंद्र सरकार का बदला मान रहे है। यही कारण है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा से आरपार की राजनीतिक जंग की तैयारी में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस 1989 से गायब है लेकिन इस मुद्दे ने बेजान पड़े कार्यकर्ताओं में जोश जरूर भर दिया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खान बबलू ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

रामपुर के नवाब परिवार से कांग्रेस का बरसों पुराना रिस्ता है। यही कारण है कि यहां के लोग काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हैं और राहुल व सोनिया गांधी को अपना नेता मानते हैं। नवाब परिवार में पूर्व सांसद बेगम नूर बानो आज भी कांग्रेसी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी भूमिका में रहती हैं।

जब राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हुई तो यहां के कांग्रेसियों में भी जहां एक और मायूसी छाई रही तो वही इसे चुनावी मुद्दे के रूप में देखते नजर आए है। पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान बबलू ने राहुल गांधी पर की गई कार्यवाही को लोकतंत्र की हत्या और वही उन्हें शहीदों का खून बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular