जी-20: PM Modi और Joe Biden के बीच हुई अहम मुद्दों पर वार्ता

जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि भारत और अमेरिका जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पुष्टि करेंगे कि दोनों देशों की साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

0

अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden जी-20 शिखल सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम यानि 8 सितम्बर को दिल्ली पहुंचे। अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden एयरपोर्ट से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचे। इस दौरान जो बाइडेन और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक साथ रात्रि भोज किया और उके बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि भारत और अमेरिका जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पुष्टि करेंगे कि दोनों देशों की साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, श्रीमान प्रधानमंत्री। आज और जी-20 के दौरान, हम पुष्टि करेंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका-भारत साझेदारी इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है।

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए जो बाइडेन शुक्रवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचे। जहाँ एयरपोर्ट से उतरने के बाद जो बाइडेन सीधे पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने साथ डिनर और द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। बातचीत के आखिरी में जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्थायी सदस्य के रूप में भारत के साथ संशोधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है।

दोनों देशों के साझा बयान में कहा गया है कि दोनों नेता द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को ‘गहरा करने और विविधता लाने’ पर सहमत हुए। भारत द्वारा 31 ड्रोन की खरीद और जेट इंजन के संयुक्त विकास में आगे बढ़ने का स्वागत किया था। परमाणु ऊर्जा, 6जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मौलिक रूप से नया आकार देने के तरीकों पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here