गहलोत ने NCRB के आकड़ो का जिक्र करते हुए भाजपा पर जमकर साधा निशाना

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और महिला अपराध के मुद्दे पर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

0

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सरकार के बीच महिला अपराध, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और महिला अपराध के मुद्दे पर अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सचिवालय का घेराव भी किया। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का जिक्र करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तंज कसा, ‘वो सच जो आपको कड़वा लगेगा।’

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि NCRB के आंकड़ों के अनुसार, प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में देश में भाजपा शासित असम, केंद्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में हैं।

गहलोत ने अपने ट्वीट में आठ पॉइंट गिनाए और कहा कि ये सच भाजपा को कड़वा लगेगा-

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में कहा कि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, प्रति लाख जनसंख्या पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों में देश में बीजेपी शासित असम, केंद्र शासित पुलिस वाला राज्य दिल्ली, हरियाणा टॉप 5 राज्यों में हैं।
  • महिलाओं के साथ दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हैं।
  • हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध और अपहरण में बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।
  • नाबालिगों से बलात्कार यानी पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है, जबकि राजस्थान 12वें स्थान पर है।
  • NCRB रिपोर्ट में 2019 की तुलना में 2021 में राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम हुए हैं, जबकि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में अपराध बढ़े।
  • मणिपुर में महिलाओं के साथ जिस तरह की घटनाएं हुई हैं वो पूरी दुनिया ने देखा है।
  • जोधपुर में बलात्कार के मामलों में ABVP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं।
  • राजस्थान में FIR के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की नीति के बावजूद 2021 में 2019 की तुलना में करीब 5% अपराध कम दर्ज हुए हैं। जबकि मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपराध अधिक दर्ज हुए हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि राजस्थान में महिलाओं की पूरी सुनवाई होती है। पुलिस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। सिर्फ मणिपुर और भाजपा शासित राज्यों की असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए केंद्र व राज्य के बीजेपी नेता राजस्थान को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान ये बदनामी का प्रयास नहीं सहेगा। राजस्थानियों को गलत तरीके से बदनाम कर नीचा दिखाने के लिए बीजेपी के कुप्रयास का प्रदेशवासी समय आने पर जवाब देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here