Ghaziabad: पुलिस का डर दिखाकर किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म

आरोपियों ने युवती को पुलिस का डर दिखाकर धमकाया था और अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

0
Ghaziabad

लोनी में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद ट्रॉनिका सिटी से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपियों ने युवती को पुलिस का डर दिखाकर धमकाया था और अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

डीसीपी विवेक सिंह यादव ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने संदिग्ध को आता देखकर रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ में घायल आरोप की पहचान जुनैद निवासी खानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में जुनैद ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते बृहस्पतिवार की रात ट्रॉनिका सिटी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

सुनसान स्थान पर दो युवतियां और एक युवक को देखकर उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। दिल्ली के एक इलाके मेंं रहने वाली युवती को झाड़ियों में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि दूसरी युवती को भी झाड़ियों में खींचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वहां से एक वाहन गुजरने लगा। जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी खानपुर गांव बताया है। पुलिस ने इमरान के तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान इमरान के पैर में गोली लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here