Shimla: 200 फीट खाई में गिरी गाड़ी, 4 की मौत, 8 घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

0
shimla

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी के पास सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा किंगल बसंतपुर सड़क पर डुमैहर पंचायत क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि मजदूर मंडी से सुन्नी आ रहे थे।

कढारघाट के पास गाड़ी अनिंयत्रित होकर 200 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई।

हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। इनका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सुनील नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here