Gujarat: मंदिर के बाहर पत्नी का इंतज़ार कर रहे बीजेपी नेता पर अज्ञात ने चलाई गोली

शैलेश पटेल को वापी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

0

गुजरात (Gujarat) के वलसाड जिले में वापी नगर के पास एक मंदिर परिसर के बाहर अपनी पत्नी के लौटने का वेट कर रहे बीजेपी के एक स्थानीय पदाधिकारी की सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस बात की जानकरी पुलिस ने दी है।

डूंगरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि, मोटरसाइकिल सवार हमलावर कोचरवा गांव में शैलेश पटेल की कार के पास आए और उन पर तीन से चार गोलिया चलाई जहाँ गोली लगने के तुरंत बाद उनकी मौत हो गयी। वापी तालुका की भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने घटना पर दुख जताया है। बता दे कि, शैलेश पटेल वापी तालुका की भारतीय जनता पार्टी इकाई के उपाध्यक्ष थे।

सुरेश पटेल ने कहा कि, शैलेश अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने गये थे। पूजा करने के बाद वह बाहर आये और अपनी कार में पत्नी का इंतजार करने लगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने बताया कि, घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। जब मंदिर में पूजा कर रहीं पटेल की पत्नी शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया। उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी।

गुजरात (Gujarat) के एक अधिकारी ने बताया कि, शैलेश पटेल को वापी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और इसकी जांच की मांग की है। पुलिस ने बताया कि, वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इलाके में कुछ सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here