22 जनवरी को दिल्‍ली में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के मद्देनजर छुट्टी की घोषणा की गई है।

0

दिल्‍ली सरकार ने 22 जनवरी को दिल्‍ली में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के मद्देनजर छुट्टी की घोषणा की गई है। इसे उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना की भी मंजूरी मिल गई है। छुट्टी का प्रस्‍ताव मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भेजा था। बता दें कि कई राज्‍य सरकारें इस दिन पहले ही अपने यहां छुट्टी का ऐलान कर चुकी हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के मौके पर 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, यूएलबी, स्वायत्त निकायों आदि में आधे दिन का अवकाश रहेगा। इससे पहले कई राज्‍य सरकारों ने अपने-अपने राज्‍यों में छुट्टी का ऐलान किया है। इनमें महाराष्ट्र तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने 22 जनवरी को पूरे दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया है, जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को कार्यालय एवं संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here