हापुड: निकाय चुनाव के नामंकन आज से जारी

0
43

UP: हापुड़ (Hapur) जनपद में नगर निकाय के चुनावों के लिए नामांकन आज से जारी हो गया है। जिसके लिए आज हापुड पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई है तो वही मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने भी सभी नामांकन स्थलों का जायजा लिया। हापुड़ (Hapur) जनपद में पहुंचे एडीजी ने जनपद के सभी नामांकन स्थलों पर पहुंचकर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को नामांकन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं। वहीं एसपी हापुड़ ने बताया कि जो भी चुनाव आयोग की गाइडलाइन है। उसके मुताबिक सभी जगह पर व्यवस्था की गई है। नामांकन स्थल के अंदर केवल प्रत्याशी सहित तीन लोगों की जाने की अनुमति है। इसके अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी और साथ ही नामांकन के लिए जो भी प्रत्यासी जुलूस लेकर पहुंचते हैं। उनको नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर ही रोक दिया जाएगा। नामांकन आज से शुरू होकर 24 तारीख तक किया जाएगा। इसके लिए जनपद में सभी नामांकन स्थलों पर हापुड़ पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here