प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित होटल विट्ठल में प्रयागराज के डिप्टी CMO सुनील कुमार सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। होटल के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने कमरा खोला।
रविवार की शाम को ही उन्होंने सिविल लाइंस में काफी हाउस के बगल स्थित विट्ठल होटल में कमरा लिया था। सोमवार सुबह काफी देर तक उनके बाहर न निकलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद अंदर झांककर देखा गया तो वह बदहवास पड़े थे। होटल कर्मचारियों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सुनील सिंह मूल रूप से वाराणसी के निवासी थे और उनकी उम्र करी 46 साल बताई जा रही है। सुनील बतौर डिप्टी CMO तेज प्रताप सप्रू हास्पिटल बेली में तैनात थे। फिलहाल CMO दफ्तर में उन्हें संचारी रोग अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया था। तमाम आला अफसर इस घटना को लेकर हतप्रभ हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




