हापुड: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (BSP chief minister Mayawati) के ममेरे भाई को जान से मारने की धमकी मिली है। यह मामला थाना बाबुगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली का है। प्रॉपर्टी की लेनदेन मामले में फर्जी चेक देने को लेकर आरोपियों ने मायावती के ममेरे भाई अनिल कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। यह आरोप अनिल कुमार ने तहरीर में देकर लगाया है। चाय की दुकान पर पहुँच आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने 30 लाख रुपये न देने पर मौत के घाट उतारने की धमकी दी है।तहरीर के अनुसार 6 से 7 लोगों ने चाय वाले वाले से कहा कि अनिल कुमार से बता देना कि जो उसने चेक दिया है वह फर्ची है, 30 लाख रुपये दे दे, नहीं तो उसको जान से मार देंगे। पीड़ित ने थाने पहुँच लगाई सुरक्षा की गुहार।




