हरदोई: लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

0
Illegal arms factory

यूपी के हरदोई (Hardoi) जिले में पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है। यहां पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और जिनके पास से कई सामान बरामद किए।

झोपड़ी के अंदर से चलाई जा रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री

हरदोई (Hardoi) में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये असलहा फैक्ट्री पाली इलाके में स्थित तालाब के पास बनी झोपड़ी से संचालित की जा रही थी। पुलिस ने यहां दबिश दी तो दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से बने और अधबने असलहे व भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए है। इस बड़े काम को लेकर पुलिस अधिकारी ने अपनी पुलिस टीम को ₹10000 का इनाम भी देने का ऐलान कर दिया।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री के बारे में एसपी ने दी जानकारी

एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि थाना पाली पुलिस ने दलेलपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति को अवैध शस्त्र के साथ पकड़। जिसने अपना नाम रामसेवक बताया जो कि रमापुर थाना पाली का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह अवैध शस्त्र उसने ग्राम गोपालपुर के आगे एक तालाब के पास बनी झोपड़ी में व्यक्ति से खरीदा है। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम गोपालपुर के आगे तालाब के पास बनी झोपड़ी में पहुंचे। यहां एक व्यक्ति झोपड़ी में बैठकर अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहा था। पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम सुनील लोहार है जो की थाना लोनारा क्षेत्र का रहने वाला है। झोपड़ी से पुलिस ने पांच तमंचे, एक बंदूक, तीन जिंदा व तीन खोखा कारतूस एवं भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों सुनील लोहार पर कुल 5 मुकदमे पहले से दर्ज है। जिनमें आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे अलग-अलग जनपदों में दर्ज हैं, वहीं उस पर यूपी गैंगस्टर एक्ट व हत्या का मामला भी दर्ज है। वही रामसेवक पर भी 2 मामले पहले से दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here