देवास: पुलिस व एस.एस. बी. सीमा सुरक्षा बल के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

0

Dewas: थाना भौरासा पुलिस व एस.एस बी.सीमा सुरक्षा बल के द्वारा देवास (Dewas) एसपी संपत उपाध्याय एवं एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया देवास के निर्देशन में, सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी चुनाव और आने वाले त्योहारों, इस्लामिक रमजान माह रंगपंचमी, ईद को देखते हुए पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो थाना परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, छोटा हनुमान चौक, मालीपुरा से होते हुए आजाद चौक से एमजी रोड होते हुए भौरासा थाना परिसर में पहुंचा। इस फ्लैग मार्च में भौरासा पुलिस जवान, एस.एस. बी अपने पूरे दल बल के साथ चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here