जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

ये बस जवानों को लेकर चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रही थी। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हो गए हैं।

0

छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जगदलपुर (Jagdalpur) में भीषण सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले से लगे ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ये बस जवानों को लेकर चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रही थी। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हो गए हैं।

ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है। सभी जवान पुस्पाल कैंप से रवाना हुए थे। रतेंगा अंधा मोड़ पर एबुलेंस रोड से नीचे उतरने से पलट गई। हादसे में घायल सात जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कालेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है अचानक ड्राइवर के स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो देने से वाहन पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here