कैलाश गहलोत को समन जारी होने पर आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
Atishi and Saurabh Bhardwaj

दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi liquor scam case) में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। दिल्ली मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) को समन जारी होने पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि सबसे पहले एजेंसियों को बीजेपी से पूछताछ करनी चाहिए। प्रेस वार्ता में कहा कि सिर्फ चार बयानों पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। शरद रेड्डी ने भाजपा को चंदा दिया।

आतिसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा का एक्साइज पॉलिसी में साउथ लॉबी से बड़ा कनेक्शन है। एक्साइज पॉलिसी के अप्रूवर राघव मगुंता रेड्डी के पिता मगुंथा एस रेड्डी को भाजपा ने सांसद का टिकट दिया है। इन दोनो की गवाही के आधार पर केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है।

प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी ने कहा कि शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी से भाजपा का एक और तार जुड़ गया है। आतिशी ने कहा कि कल को मुझे और सौरभ भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here