हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात

0
Kalpana Soren

झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की। बता दें कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और अरविंद केजरीवाल दोनों ईडी की गिरफ्त में हैं। अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है। जबकि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमीन घोटाले के केस में गिरफ्तार किया गया है।

सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) और कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के गले मिलती नजर आ रही हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि एक साथी के तौर पर मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।

31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया की रैली है। इस रैली में विपक्षी दल अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। कल्पना सोरेन इसी रैली में शामिल होने के लिए झारखंड से दिल्ली पहुंची हैं। इस बीच उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here